पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालाेर में 26 से 31 तक होंगे ट्रेकिंग प्रोग्राम

जालाेर में 26 से 31 तक होंगे ट्रेकिंग प्रोग्राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरणवाइल्ड लाइफ की सुरक्षा सजगता के तहत विभिन्न साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राजस्थान युवा हॉस्टल्स एवं जालोर यूनिट की ओर से 5 दिवसीय विभिन्न ट्रेकिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएंगे। यूनिट के सचिव मूनसिंह राठौड़ ने बताया कि इसके तहत माउंट आबू फैमिली कैंपिंग, जैसलमेर फैमिली कैंपिंग तथा पर्वतारोहण के ट्रेकिंग प्रोग्राम के तहत रणकपुर-कुंभलगढ़ अरावली ट्रेकिंग 26 से 31 अक्टूबर तक होगी।

इसी तरह ग्रेट डेजर्ट साइकलिंग प्रोग्राम जैसलमेर में भाग लेने के वाले ट्रैकर 11,15,19,23,27 31 दिसंबर एवं 4 जनवरी को रिपोर्टिंग कर सकेंगे। यूनिट के चेयरमैन लालसिंह सांखला ने बताया कि ट्रेकिंग प्रोग्राम में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। आवेदन के साथ साथ ट्रेकर्स का बीमा क्लेम भी निशुल्क रहेगा। ट्रेकिंग के दौरान स्वास्थ्यवर्धक पोष्टिक भोजन, जंगलों में दक्ष गाइड टेंट की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कैंप फायर, एल्कोहल एवं नशीले पदार्थों के सेवन पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि राजकीय उपक्रमों में कार्यरत कार्मिकों को भारत सरकार द्वारा विशेष आकस्मिक अवकाश का प्रावधान है।