- Hindi News
- वृश्चिक से धनु राशि में सूर्य का प्रवेश, मलमास में नहीं बजेगी शहनाई, 15 जनवरी तक रहेगा प्रभाव
वृश्चिक से धनु राशि में सूर्य का प्रवेश, मलमास में नहीं बजेगी शहनाई, 15 जनवरी तक रहेगा प्रभाव
कल से मलमास, एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
मलमास
ग्रहोंका राजा सूर्य 16 दिसंबर को घर छोड़ रहा है। वह वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों के हो रहे बदलाव के साथ ही मलमास की भी शुरुआत हो जाएगी। मलमास की शुरुआत के साथ ही शादियों की धूम थम जाने के साथ ही मांगलिक कार्य भी बंद हो जाएंगे। मलमास (खुरमास) के कारण जनेऊ, मुंडन, गृह प्रवेश, संस्कार आदि मांगलिक कार्य भी नहीं होंगे। पंडित पवन दाधीच के अनुसार सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के कारण शुभ कार्य नहीं होते हैं। इस वर्ष 16 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। इससे धनु मलमास प्रारंभ होगा जो 15 जनवरी तक रहेगा।
यह हर साल तक मकर सक्रांति तक ही रहता है, मगर इस बार मकर सक्रांति भी 15 जनवरी को होने के कारण इसका असर इस दिन तक रहेगा। इस दौरान किसी प्रकार के शुभ कार्य नहीं होंगे। 16 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त फिर से प्रारंभ होंगे जो 13 जून तक चलेंगे। पंडित दाधीच ने बताया कि मलमास के दौरान मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे, परंतु जाप, हवन, यज्ञ भागवतकथा के आयोजन हो सकते हैं।
आषाढ़ का अधिकमास
अंग्रेजीऔर हिंदी में 12 महीने होते हैं लेकिन विक्रम संवत् 2072 अधिकमास है। पंडित दाधीच ने बताया कि हर तीन साल में एक अधिकमास आता है जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस माह में दान-पुण्य, धार्मिक पूजा-पाठ आदि तो किए जा सकते हैं लेकिन शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इस बार अधिकमास आषाढ़ का होगा। इसमें अधिकमास और शुद्ध मास 3 जून से 31 जुलाई के बीच होगा। इस दौरान 17 जुलाई से गुप्त नवरात्रा भी शुरू होगा जिसमें मां भगवती की पूजा करने से 100फीसदी लाभ मिलता है।
नववर्ष में रहेगी विवाह की धूम
नएसाल में विवाह की सीजन की धूम रहेगी। 20 अप्रैल से 13 जून के बीच 24 दिनों तक शहनाई गूंजेगी। जनवरी, मार्च और अप्रैल में भी विवाह के कई मुहूर्त है। 17 जून से 16 जुलाई तक अधिकमास लगेगा। 25 जुलाई को शुद्ध नवमी को विवाह होंगे, वहीं 27 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह के साथ शुभ काम शुरू होंगे।
सर्वाधिक विवाह के मुहूर्त मई में
{जनवरी:16, 18, 21, 24, 25, 29
{फरवरी: 8, 10, 15, 26, 27
{मार्च: 9, 10, 11, 13
{अप्रैल: 21, 27, 28, 29, 3