पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकाधिक बेरोजगारों को कौशल प्रशिक्षण से लाभान्वित करें : कलेक्टर

अधिकाधिक बेरोजगारों को कौशल प्रशिक्षण से लाभान्वित करें : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर| कलेक्ट्रेटसभा कक्ष में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित अधिकारियों तथा क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण योजनाओं से युवाओं को अधिकाधिक रूप से लाभांवित किया जाए तथा इसकी प्रभावी तरीके से मॉनिटरिंग भी करें। उन्होंनें कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र की ओर से रोजगार में नियोजित युवाओं का एक वर्ष में 4 बार भौतिक सत्यापन करें जिससे प्रशिक्षणार्थियों की नियोजन के बारे में सही-सही जानकारी प्राप्त हो सके

डॉ. सोनी ने निगम के जिला कार्यालय की ओर से पूर्व में ग्रेनाइट प्रशिक्षण के संबंध में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यालय से इस संबंध में प्रगति की जानकारी प्राप्त कर इस दिशा में सार्थक कार्य करें, साथ ही निगम की नवीनतम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में निगम के जिला प्रबंधक राजेन्द्र सिंह सोलंकी तथा सलाहकार डॉ. नितिन व्यास ने राजस्थान कौशल एवं आजीविका निगम की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।