- Hindi News
- प्रभारी मंत्री खींवसर आज प्रदर्शनी का करेंगे उद््घाटन
प्रभारी मंत्री खींवसर आज प्रदर्शनी का करेंगे उद््घाटन
जालोर| राज्यसरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जालोर जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर सोमवार को जालोर के स्थानीय सूचना केन्द्र में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री खींवसर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रेस वार्ता एवं जालोर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे।
कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर (अप्रवासी भारतीय, राजकीय उपक्रम, डीएमआईसी, उद्योग, युवा मामले एवं खेल विभाग मंत्री) सूचना केन्द्र में दोपहर 2.30 बजे ‘नई दिशा-नया राजस्थान, आओ साथ चलें’ शीर्षक पर आधारित प्रदर्शनी का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जालोर दर्शन पुस्तिका का विमोचन करने के साथ ही जालोर जिले में एक वर्ष में हुए विकास कार्यों पर प्रेस वार्ता करेंगे।