विवेकानंद जयंती को लेकर चर्चा
जालोर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक संघ कार्यालय में रविवार को आयोजित हुई जिसमें 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती आयोजन को लेकर चर्चा की गई। नगर मंत्री गिरीश त्रिवेदी ने बताया कि इसके अलावा आगामी दिनों में आने वाले अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जोगेश सेन, मुकेश सुंदेशा, हुकमीचंद सोलंकी मुकेश राजपुरोहित सहित परिषद पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।