पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत चौपाल में होगा निस्तारण

विद्युत चौपाल में होगा निस्तारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. जोधपुरविद्युत वितरण निगम लिमिटेड जालोर की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करने को लेकर मंगलवार को विद्युत चौपाल का आयोजन किया जाएगा। डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता ने बताया कि देबावास, सांथू, भाद्राजून, मोकणी, उम्मेदपुर, बाकरा, कावतरा, जोडवाड़ा, पावली, खोखा, पांचला, निंबाऊ आजोदर उपकेंद्रों पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौपाल में बिजली कनेक्शन, शिफ्टिंग लोड बढ़ाने, मीटर, बिजली बिल ट्रांसफार्मर बदलने संबंधी विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।