पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैन प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए पंजीयन शुरू

सैन प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए पंजीयन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागस्तरीय सैन अलंकरण प्रतिभा सम्मान समारोह सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज झोपड़ी वाले बालाजी मंदिर के मुख्य उपासक शंकर महाराज के सान्निध्य में जोधपुर में होगा। इसमें 1101 प्रतिभाओं काे सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी रतनलाल सोलंकी जालोर ने बताया कि रविवार से संभाग के विभिन्न स्थानों पर सैन प्रतिभाओं का पंजीयन कार्य शुरू किया गया। पहले दिन 250 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन करवाया। इससे पूर्व समारोह की तैयारियों को लेकर जालोर में सैन समाज की बैठक हुई। समाजसेवी रतनलाल सोलंकी जालोर की अध्यक्षता नेमीचंद परिहार महाबार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में महेंद्र सोलंकी, एडवोकेट मनोज खीची बालोतरा, दीपाराम सैन रोहट एडवोकेट रवि पंवार, ओमप्रकाश भाटी बाड़मेर, बाबूलाल परिहार पनावड़ा, मदन सोलीवाल असावरी, नयन चौहान, ओमप्रकाश चौहान पड़ासला, एडवोकेट कालूराम भाटी, प्यारेलाल बणभैरू, अर्जुन टाक, सत्यनारायण सांखला, कैलाश रेणीवाल, नरेंद्र पंवार, अर्जुन टाक आदि को समारोह संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।