- Hindi News
- हो गई त्योहारों की घट स्थापना, 41 दिन में 21 त्योहार
हो गई त्योहारों की घट स्थापना, 41 दिन में 21 त्योहार
हर दिन नए संयोग के रथ पर सवार होकर आए हैं नवरात्रा
गुरुवारसे शारदीय नवरात्रा के साथ ही फेस्टिवल सीजन का भी शुभारंभ हो गया है। आने वाले 41 दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा तक त्योहारों की शृंखला होगी। इस दौरान 21 पर्व आम आदमी और व्यापार जगत के लिए खुशियों के विविध योग भी ला रहे हैं। मानसून में औसत बारिश का आंकड़ा पूरा होने तथा भादौ अश्विन महीने में मानसून की मेहर रहने के कारण यह त्योहारी सीजन जोरदार रहने की उम्मीद से व्यापारियों में भी उत्साह है।
बुधवार को श्राद्ध पक्ष के समापन तथा गुरुवार को घट स्थापना के साथ ही घरों में त्योहारों की तैयारियां शुरू हो गई। गुरुवार को शहर में जहां घर-घर घटस्थापना के साथ ही देवी आराधना शुरू हुई, वहीं गली-मौहल्लों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही गरबा की धमचक शुरू हो गई। मंदिरों में भी देवी अनुष्ठान रामचरित मानस पठन के विशेष आयोजनों का आगाज हो गया। नवरात्रा स्थापना को लेकर गुरुवार को बाजारों में खासी चहल-पहल रही। एक साथ इतने त्योहार तथा हर दिन नए संयोग को लेकर व्यापारी खासे उत्साहित है। श्राद्ध पक्ष के दौरान मंदी की मार झेल चुके व्यापारियों को अब इस त्योहारी सीजन में बंपर ग्राहकी की उम्मीद है। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी कर दी है। मांग के अनुरुप उनके पास कमी हो इसके लिए पहले से स्टॉक भी कर लिया है।
इन मार्केट में रहेगा बूम
>ज्वैलरी > ऑटोमोबाइल > प्रॉपर्टी > रेडिमेड गारमेंट कपड़ा मार्केट > किराणा मिठाई > बहीखाता स्टेशनरी
नवरात्राके 8 दिन यानी चमकेगा बाजार
25सितंबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्रा के साथ ही बाजार में चमक बिखरनी शुरू हो गई। ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडिमेड गारमेंट, प्रॉपर्टी और किराणा व्यवसाय में बूम आने के पूरे आसार हैं। नवराित्र के अवसर पर होने रही गरबों की धूम के लिए बाजार में डांडिया समेत अन्य सामग्री सजी हुई है।
जिलेके व्यापारियों को 50 करोड की आस
ग्रेनाइटके लिए देश भर में मशहूर जालोर इस त्योहारी सीजन में रिकार्ड बिक्री दर्ज करा सकता है। व्यापारी भी त्योहारी सीजन तथा विभिन्न संयोगों के चलते इन 41 दिनों में लगभग 50 करोड़ के व्यापार की आस लगाए हुए है। सर्राफा व्यवसायी अनराज तथा कांतिलाल बताते है कि पहली बार शादी के अलावा त्योहारी सीजन में सर्राफा ज्यादा चमक रहा है। शादी सीजन के बराबर