पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने किया माउंट आबू का शैक्षणिक भ्रमण

विद्यार्थियों ने किया माउंट आबू का शैक्षणिक भ्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शांतिबाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को पांच दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादन शिविर का शुभारंभ किया गया। संस्था प्रधान आरके भारद्वाज ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। शिविर प्रभारी परीक्षित कुमार राजेश दहिया ने बताया कि शिविर के पहले दिन विद्यार्थियों ने माउंट आबू स्थित असलगढ़ जैन मंदिर, महादेव मंदिर, देलवाड़ा जैन मंदिर नक्की झील सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान योगराज चौहान, अशोक कुमार शकुंतला गहलोत सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।