पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ बालक

जीप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ बालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालवाड़ा | कस्बेके तिराहे से एक किलोमीटर दूर जालोर की ओर जाने वाली रोड पर बुधवार शाम साढ़े छह बजे खेत से घर की ओर की आते समय स्कार्पियो की टक्कर से बालवाड़ा निवासी जेठाराम(10) पुत्र सुजाराम देवासी घायल हो गया। टक्कर के बाद वाहन चालक तेजगति से वाहन चलाते हुए वहां से भाग गया। सूचना के बाद जालोर कोतवाली से थाना प्रभारी पूनमसिंह ने मौका मुआयना कर गाड़ी को बिशनगढ़ बस स्टैंड से जब्त किया। वहीं घायल बालक को जालोर सार्वजनिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया।