पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी ने राम, तो किसी ने परी का रूप धरा

किसी ने राम, तो किसी ने परी का रूप धरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. अग्रसेनजयंती महोत्सव के तहत बुधवार को अग्रसेन भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वहीं मंगलवार शाम को आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्हे बच्चों ने विविध रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चे राम, फौजी, किशन कन्हैया, परी, वृक्ष आदि वेशभूषा में नजर आए। वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में युवतियों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। मंगलवार को आयोजित बेडमिंटन प्रतियोगिता में संदीप प्रथम, निर्मल द्वितीय तथा बालिका वर्ग में रिया प्रथम तनीषा द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं पारिवारिक वर्ग में अनुपमा मनीष की जोड़ी प्रथम तथा मेघा आनंद बंसल की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।