पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक चेतना अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

विधिक चेतना अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आहोर. विधिकचेतना अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर एवं शिक्षा विभाग की सहभागिता से बुधवार को शारदा बाल निकेतन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरि ओम हॉस्टल के पप्पूसिंह सांडन , द्वितीय स्थान पर 12वीं कक्षा की जनक कंवर तथा तृतीय स्थान पर 12वीं कक्षा की अंकिता बोहरा रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रवींद्र प्रजापत, द्वितीय स्थान पर सुरेश कुमार तथा तृतीय स्थान पर मंछाराम रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोनिका शर्मा , द्वितीय स्थान पर महावीरसिेंह तृतीय स्थान पर करण चौहान रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नेमीचंद रावल, गणेश कुमार, मुकेश कुमार एवं वचनाराम उपस्थित थे।