पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार सहायता शिविर में मौके पर ही बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

रोजगार सहायता शिविर में मौके पर ही बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें शिक्षित बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाने के लिए 19 दिसंबर को जालोर शहर नर्मदा कॉलोनी स्थित रोजगार कार्यालय पर बड़े स्तर पर रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी आनंद कुमार सुथार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार रोजगार विभाग की वार्षिक कार्ययोजना के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से 19 दिसंबर को लगने वाले एक दिवसीय वृहद रोजगार सहायता शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवकों को उनकी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र के औद्योगिक संस्थानों से मिली रिक्तियों के आधार पर मौके पर ही आवेदन पत्र तैयार कर संबंधित विभागों के माध्यम से उन्हें रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। शिविर में भर्ती के अतिरिक्त बेरोजगार आशार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन तथा सरकार की ओर से संचालित स्वरोजगार योजनाओं तथा विभिन्न प्रशिक्षण की जानकारी देने के साथ ऋण आवेदन पत्र भरवाए जाएंगें। इसके लिए इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक प्रशैक्षणिक अनुभव के दस्तावेज एवं पासपोर्ट साईज के फोटो सहित शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं।