वाणिज्यिक कर विभाग की कार्यशाला आज
पाली. वाणिज्यिककर विभाग द्वारा बुधवार को संभागीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में विभागीय ई-सेवाओं के विस्तार, संशोधित बजट 2014-15 व्यापारियों की समस्याओं के समाधान किया जाएगा। यह जानकारी डीसी कांतिलाल जैन ने दी।बताया कि इस कार्यशाला में पाली, सिरोही जालोर के व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सदस्य भाग लेंगे।