पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेटा गांव में रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

लेटा गांव में रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेटाग्राम में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया,चौपाल में कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्रकुमार सोनी ने लोगों की समस्याएं सुनने के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में लेटा ग्राम पंचायत के भवन के आगे सोमवार रात आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, जलदाय एवं मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने से संबंधित विभिन्न समस्याएं बताई गई।

डॉ. सोनी ने रात्रि चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालयों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों ने लेटा गांव को जबरौ जालोर की थीम पर खुले में शौच से मुक्त करने के लिए युद्घ स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया। जालोर को स्मॉक फ्री करने के लिए कलेक्टर के आह्वान पर कपूराराम सोनाजी चौधरी ने मौके पर ही धूम्रपान से तौबा करने की शपथ ली। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, जालोर उपखंड अधिकारी हरफूल पंकज एवं जालोर तहसीलदार अर्जुनसिंह देथा, आबकारी विभाग के दुर्गपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।