जर्जर कक्षा-कक्षों को गिराया जाएगा
जालोर. जिलेके राजकीय विद्यालयों में क्षतिग्रस्त घोषित तेरह कक्षा- कक्षो को गिराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जयनारायण द्विवेदी ने बताया कि कलक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने विभिन्न राजकीय माध्यमिक, उ\\\'च माध्यमिक विद्यालयों के जर्जर हो चुके पुराने कमरों को गिराने की सहमति जारी की है। जिसके तहत शीघ्र ही उन्हें गिराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी उन्होंने बताया कि राजीकावास, हापु की ढाणी तथा धानता के दो-दो तथा भड़वल के छह जर्जर कमरों को गिराया जाएगा।
इसी प्रकार पंसेरी गांव के स्कूल में एक कमरे को गिराने के लिए रजामंदी जाहिर की गई हैं।