पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका जन्मोत्सव मनाया

बालिका जन्मोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. ग्रामपंचायत काम्बा के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 2 पर आंगनवाड़ी केंद्र तथा सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च संस्था (सीफार) जालोर के संयुक्त तत्वावधान में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 8 बालिकाओं का थाली बजाकर उनका जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें सीएफआर संस्था जिला समन्वयक पुष्पा सेन ने बालिका मुद्दों, जेंडर भेदभाव, महिला हिंसा तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था प्रतिनिधि महिपालसिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी, अध्यापक कमलेश पुरोहित, छेल कंवर सकेत ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।