- Hindi News
- मरुधरा ग्रामीण बैंक की साक्षरता वेन जगाएगी शिक्षा की अलख
मरुधरा ग्रामीण बैंक की साक्षरता वेन जगाएगी शिक्षा की अलख
जालोर| राजस्थानमरुधरा ग्रामीण बैंक की ओर से च्जबरौ जालोरज्अभियान के तहत गांवों में साक्षरता की अलख जगाने के लिए बनाई गई मोबाईल वेन को कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक पीएन भट्ट ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए बैंक की ओर से 51 गांव भी गोद लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक अध्यक्ष एसपी श्रीमाली के नेतृत्व में अभियान की सफलता को लेकर राज्य के सभी 15 जिलों में सामाजिक दायित्वों की पूर्ति के लिए कृतसंकल्प है। भट्ट ने बताया कि वेन उम्मेदबाद, रेवतड़ा से रवाना होकर बागोड़ा, धुंबडिय़ा, करड़ा, झाब, केरिया डूंगरी तक विभिन्न गांवों में जाकर शिक्षा की अलख जगाएगी। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से जिले में सघन वसूली अभियान भी चलाया जा रहा है।
कलेक्टर डॉ. सोनी ने बैंक की ओर से स्वच्छ, स्वस्थ साक्षर जालोर अभियान में सहयोग के लिए बैंक के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान वसूली अधिकारी ओपी ठाकुर, शाखा प्रबंधक बीएम सोलंकी, सीएल गहलोत सहित बैंक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।