- Hindi News
- पेंशन सरलीकरण अभियान के लिए निर्देश जारी
पेंशन सरलीकरण अभियान के लिए निर्देश जारी
जालोर| जिलेमें पेंशन सरलीकरण अभियान चलाया जा रहा हैं जिसके लिए कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर डॉ. सोनी ने बताया कि पेंशन सरलीकरण अभियान के लिए प्रथम चरण की समाप्ति (14 दिसंबर तक) पर पेंशन स्वीकृति अधिकारी (उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी ) संबंधित ग्राम सेवक पटवारी के संयुक्त हस्ताक्षर से संबंधित ग्राम पंचायत में कोई भी पेंशनर भौतिक सत्यापन से वंचित नहीं रहने तथा ऐसा कोई पेंशनर नहीं रहा हों जिनकी पेंशन किन्हीं कारणों से बंद थी और पुन: शुरू की गई। इसके अलावा एवं ऐसा कोई पात्र व्यक्ति बाकी नहीं हैं जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति से वंचित हैं का प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे। अभियान के द्वितीय चरण (19 से 25 दिसंबर तक) में संबंधित उपखंड अधिकारी विकास अधिकारी अपने स्तर पर क्रॉस चैक कर प्राप्त प्रमाण पत्रों की पुष्टि स्वरूप जांच कर बचे प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। ग्राम सेवक पटवारी के संयुक्त हस्ताक्षर से प्राप्त प्रमाण पत्र के बाद भी कोई प्रकरण बाकी पाया जाता है तो संबंधित ग्रामसेवक पटवारी के विरूद्घ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।