पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपणो जालोर साक्षर जालोर यात्रा की कार्ययोजना के लिए कमेटी का गठन

आपणो जालोर-साक्षर जालोर यात्रा की कार्ययोजना के लिए कमेटी का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर| जिलेमें च्च्आपणो जालोर-साक्षर जालोरज्ज् यात्रा की विस्तृत कार्य योजना के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिला साक्षरता एवं सतत् शिखा अधिकारी यज्ञदत्त ने बताया कि कमेटी का संरक्षक जिला प्रमुख जसवंत कंवर को बनाया गया है वही मार्गदर्शक मंडल में कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, जालोर विधायक अमृता मेघवाल जालोर नगर परिषद उप सभापति मंजू सोलंकी को लिया गया है।

इसी प्रकार समिति की अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य गिरधर कंवर को, उपाध्यक्ष डाईट के सेवानिवृत्त प्राचार्य धनराज दवे को, सचिव जिला साक्षरता एवं सत्त शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त को, सह सचिव बाबूलाल माली को, उद्घोषक एवं प्रभारी महिला साक्षरता के रूप में राउमावि लेटा की अध्यापिका शैलजा माथुर को, राउप्रावि रामदेव कॉलोनी की अध्यापिका निशा एम एवं रामावि सांफाडा की अध्यापिका मधु सोनी को शामिल किया गया है। वही कला जत्था, गैर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी रानीवाडा खंड समन्वयक ताराचंद भारद्वाज जालोर खंड समन्वयक गोपालसिंह राजपुरोहित को बनाया गया हैं।