पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करें\'

\"जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करें\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसलाइन सभाकक्ष में मंगलवार को एसपी सत्येंद्र कुमार की मौजूदगी में जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में एसपी ने जिले के वृत्ताधिकारियों से संबंधित क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने और उनसे सीधा संवाद स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब भी कोई परिवादी थाने में पहुंचता है तो उसके प्रति सहानुभूति पूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए, ताकि वह अपनी बात ज्यादा प्रभावी तरीके से बता सके। एसपी ने कहा कि वर्ष 2014 समाप्ति की ओर है। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों अधिकारियों को पेडिंग मामलों को 24 दिसंबर तक निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उसके बाद न्यायालय में शीतकालीन अवकाश जाएंगे, ऐसे में चालान, अनुसंधान और सभी मामलों जो पेंडिंग है, उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाना चाहिए।

उन्होंने झूठे मुकदमा दर्ज करवाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्ती बरतने की बात कही। साथ ही सीएलजी सदस्यों की सूचियां की समीक्षा करने और बैठकें नियमित आयोजित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत स्तर पर बीट चार्ट लगाने और उसमें बीट प्रभारी और बीट कांस्टेबल के सीयूजी नंबर अंकित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर आमजन पुलिस से सीधा संवाद कर सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त व्यवस्था व्यवस्थित करने और नाकेबंदी तंत्र को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसपी ने पुलिस के सभी अधिकारियों थाना प्रभारियों को जो रेकर्ड नकारा होने की श्रेणी में आता है, उसे नकारा साबित करवाने की कार्यवाही करें। इसी तरह उन्होंने थाना परिसरों की सफाई व्यवस्था और ज्यादा प्रभावी तरीके से करने की बात कही। बैठक में एएसपी पहाड़सिंह राजपुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्रसिंह, रामेश्वरलाल समेत जिले के सभी थाना अधिकारी, वृत्ताधिकारी मौजूद थे।

पंचायतीराजचुनावों के लिए जारी किए निर्देश

आगामीपंचायती राज चुनावों को शंातिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए उन्होंने जिले के सभी एएसपी, वृत्ताधिकारियों थानाप्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना जरुरी है। चुनावों से पूर्व आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को पाबंद करने के लिए भी उन्होंने निर्देश जा