पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कॉलेज में नहीं शैक्षिक माहौल\'

\"कॉलेज में नहीं शैक्षिक माहौल\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों से कॉलेज की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

{कॉलेज विकास के लिए विधायक ने की 11 लाख रुपए देने की घोषणा

भास्करन्यूज | जालोर

राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ कार्यालय के उद्‌घाटन समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित ने जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों के सामने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में लंबे समय से व्याख्याताओं की कमी के चलते विद्यार्थियों की नियमित रूप से पढ़ाई नहीं हो रही है।

वहीं जिला स्तर पर बने महाविद्यालय में वर्तमान युग को देखते हुए उच्च शिक्षा का माहौल ही नजर नहीं आता। उन्होंने जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों से महाविद्यालय में व्याख्याता लगवाने, विधि संकाय खोलने सहित उच्च शिक्षा के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। समस्याएं सुनने के बाद विधायक अमृता मेघवाल ने कहा कि पंचायतीराज चुनावों के बाद महाविद्यालय में जल्द ही व्याख्याताओं की नियुक्ति के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कॉलेज के विकास के लिए 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

युवाओं दिखा संगम

युवाशक्ति के प्रतीक छात्रसंघ कार्यालय के उद्‌घाटन कार्यक्रम में मंच पर भी युवाओं का संगम नजर आया। तीर्थगिरी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री युवा शक्ति के दम पर देश के विकास की बात करता है तथा जिस जिले में विधायक, एसपी, कलेक्टर, सभापति छात्रसंघ अध्यक्ष सभी युवा हो, उस जिले को विकास के पथ पर अग्रसर होने से कोई नहीं रोक सकता।

विधायक ने दिलाई शपथ

कार्यक्रमके दौरान विधायक अमृता मेघवाल ने छात्रसंघ पदाधिकारियों कर्तव्य निर्वहन छात्रहित की शपथ दिलाई। छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित के नेतृत्व में उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महासचिव धर्मेंद्र सुंदेशा, संयुक्त सचिव नरिंगाराम देवासी, साहित्य सचिव छगनाराम, सांस्कृतिक सचिव भरत नोगिया क्रीडा सचिव हैदर अली ने छात्र हित में कार्य करने की शपथ ली।

एकाग्रता के लिए संत ने दी योग की सीख

मंडवारियामठ सिरोही महंत तीर्थगिरी महाराज ने चित्त की एकाग्रता याददाश्त बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को ध्यान योग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि माइंड पॉवर, मेमोरी सीटिंग विद्यार्थी के सर्व