पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार संरक्षण नियमों की जानकारी दी

मानवाधिकार संरक्षण नियमों की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4से 10 दिसंबर तक चलने वाले मानवाधिकार जागरूकता सप्ताह के तहत राउमावि जालोर में मानवाधिकार संरक्षण संवद्र्धन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्याख्याता ओमप्रकाश विश्रोई ने मानवाधिकारों को लोकतंत्र का स्तंभ बताते हुए विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के प्रति सचेत रहने की सीख दी। उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में मलाला युसूफजाई आन सांग सू की का उदाहरण देते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। प्रधानाचार्य हनीफ खान ने विश्रोई का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मनीष ठाकुर ने किया। इस अवसर पर कल्याण परमार, जितेंद्र शर्मा, गोपीलाल बोहरा, गिरीश माथुर, हाजी खां मेहर, उषा परिहार, शांतिलाल दवे, सुरेशचंद्र वचनाराम सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।