- Hindi News
- प्रभारी मंत्री प्रभारी सचिव आज लेंगे बैठक
प्रभारी मंत्री प्रभारी सचिव आज लेंगे बैठक
जालोर | जिलेके प्रभारी मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर 11 फरवरी को शाम 4.45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेंगे। बैठक में जिले की पांच अति महत्वपूर्ण विकास गतिविधियों का चिह्निकरण कर क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकास गतिविधियों की समीक्षा तथा सीएम की ओर से की गई बजट घोषणाओं जारी निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा भामाशाह योजना की क्रियान्विति तथा जिले में विभिन्न शिकायतों के निवारण के लिए अपनाई जा रही प्रक्रियाओं की भी समीक्षा होगी।
कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को अपने अपने विभाग की सभी सूचनाएं लाने के साथ बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।