स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताए
जालोर | प्रदेशमें स्वाइन फ्लू रोग की रोकथाम के लिए जन जागरूकता के लिए 108 एंबुलेंसकर्मियों ने शहर के आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थियों को मास्क वितरित किए। 108 एंबुलेंस के ईएमटी पुरुषोतम गर्ग ने स्वाइन फ्लू रोग से बचाव उपचार के बारे में जानकारी दी। अशोक गर्ग इंसाफ खान ने विद्यालय के बालक बालिकाओं को स्वाइन फ्लू मास्क प्रदान किए। इस दौरान प्रधानाचार्य छगनलाल सोलंकी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद थे।