- Hindi News
- केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 10 मार्च
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 10 मार्च
जालोर | केंद्रीयविद्यालय जालोर में कक्षा 1 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रधानाचार्य मनवीरसिंह मीणा ने बताया कि सत्र 2015-16 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जो 10 मार्च तक जारी रहेगी। कक्षा 1 में एडमिशन के लिए छात्र की उम्र 31 मार्च 2015 को न्यूनतम 5 वर्ष और अधिकतम 7 वर्ष तक हो सकती है।
आवेदन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जमा होंगे। आवेदन पत्र बर्थ सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के बाद ही दिए जाएंगे। इसलिए अभिभावक बच्चे का जन्म से संबंधित कोई दस्तावेज साथ लेकर आए।