संपत्ति विरूपण के तहत 36 को नोटिस
जालोर | नगरपरिषद ने संपत्ति विरूपण के तहत जालोर शहर में लगे अनाधिकृत होर्डिंग्स, बोर्ड, बैनर, फ्लैक्स लगाने तथा दीवारों पर विज्ञापन लिखने वाले 36 व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए हैं।
आयुक्त शंकरलाल गहलोत ने बताया कि कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशाानुसार जालोर शहर में संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही की गई।
करते हुए अनधिकृत छोटे होर्डिंग्स, बोर्ड, बैनर, फ्लैक्स तथा दीवारों पर विज्ञापन लिखने वाले 36 व्यक्तियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए है।