विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित
रामसीन | सरियादेवीमंदिर में विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक जिलामंत्री पीराराम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जालोर जोगसिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को हुई। बैठक में आगामी विराट हिंदु दर्शन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। साथ ही कार्यक्रम में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा के आगमन को लेकर कार्यभार संघ सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गईं। कार्यक्रम संयोजक दिनेश भाटी ने सियाणा में तोगड़िया के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक स्वयंसेवकों को भाग लेने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम के सहसंयोजक मुकेश सुथार सुरेंद्रपुरी होंगे।