श्रेष्ठ मंडल को 25 हजार का पुस्कार
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में 100 युवा मंडलों ने लिया भाग
भास्करन्यूज | जालोर
जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को जिला युवा सम्मेलन युवा कृति का जिला स्तरीय कार्यक्रम केंद्र के युवा समन्वयक राजेंद्रसिंह कसाना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. जितेंद्रकुमार सोनी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोषाधिकारी दशरथ सोलंकी, रोजगार अधिकारी आनंदकुमार सुथार, प्राचार्य चुन्नीलाल परिहार उपप्राचार्य सरदारसिंह चारण मौजूद थे। इस दौरान समन्वयक ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 100 युवा मंडलों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिनमें सर्वश्रेष्ठ नेहरू युवा मंडल नाईयों की ढाणी रणोदर को 25 हजार रुपए का पुरस्कार कलेक्टर के हाथों दिया गया। कार्यक्रम में जिले के 59 नेहरू युवा मंडलों को 2000 रुपए की खेल किट सामग्री वितरित की गई। इस दौरान 20 युवा कृतियों की स्टॉल लगाई गई। जिसका कलेक्टर ने अवलोकन किया। इस दौरान एसटीसी के छात्रों ने भी रोजगार कौशल संबंधी प्रशिक्षण की जानकारी ली।
नशेका त्याग कर जीयें अनुशासित जीवन
कार्यक्रमके दौरान कलेक्टर सोनी ने युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रहते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करते हुए सफलता हासिल करने की बात कही। उन्होंने ग्रामीण परिवेश के युवाओं को अनुशासित बेहतर बताते हुए सभी को अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी।
युवादेश का भविष्य
कार्यक्रममें कोषाधिकारी सोलंकी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से लेकर कलेक्टर तक युवा सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं पीढ़ी को देश का भविष्य संवारने वाली बताया। उपप्राचार्य चारण ने कार्यक्रम का संचालन किया। सचिन राजपुरोहित ने युवाओं पर जोशीला कविता पाठ की प्रस्तुति दी। जिसे सभी ने सराहा। इस मौके एपीआरओ संतोष प्रजापति, आजीविका कौशल विकास के जिला प्रबंधक राजेंद्रसिंह, खेल अधिकारी भीयाराम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापिका सीमा कसाना, गजराज टांक असलम खान समेत कई जने मौजूद थे।
जालोर. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित शिविर को संबोधित करते वक्ता।
जालोर. नेहरूयुवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित शिविर मंंे उपस्थित शिविरार्थी।