पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक दल को हरी झंडी दिखा किया रवाना

नाटक दल को हरी झंडी दिखा किया रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | वित्तीयसाक्षरता अभियान के लिए नुक्क्ड़ नाटक दल को कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मंगलवार दोपहर हरी झंडी दिखा रवाना किया। कलेक्टर ने कहा कि आमजन के लिए नरेगा मजदूरी, पेंशन, छात्रवृत्ति, डीबीटीएल सब्सिडी सहित सभी सरकारी योजनाओं के द्वारा धन का हस्तांतरण बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता हैं।

इसके लिए बैंक में सभी नागरिकों का एक पारिवारिक खाता होना जरुरी हैं। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक एसपी सोनकुसले ने बताया कि वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत बैंकिंग को आम जन जीवन का अहम भाग बनाने के लिए नुक्कड नाटक के दल जिले में 100 जगह पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।