पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नुक्कड़ नाटक से दी योजनाओं की जानकारी

नुक्कड़ नाटक से दी योजनाओं की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | एसबीबीजेकी ओर से संचालित आरसेटी कार्यालय में मंगलवार को नाबार्ड गुरुकुल सेवा संस्थान की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नाबार्ड तथा बैंक संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। संस्थान में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को इस दौरान भामाशाह, प्रधानमंत्री जन-धन योजना बचत खाता खोलने के फायदे नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने ढोल गीतों के माध्यम से बताए। साथ ही निदेशक आरआर चंदाणी नाबार्ड के डीडीएम एसपी सोनकुश्ले एसबीबीजे के एफएलसीसी उगमसिंह द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी तरह गोदन भैंसवाड़ा गांव में संचालित सिलाई प्रशिक्षण रामदेव कॉलोनी में पापड़ प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को वहां जाकर नाटक मंचन कर विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके योगेश दवे, जितेंद्रकुमार, कांतिलाल, नीताराव, शोभाकुमारी, अनिता परमार, पूर्णा कुमारी पारस सहित कई प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे। संस्थान के निदेशक आरआर चंदाणी ने बताया कि 18 फरवरी को संस्थान में जनरल ईडीपी प्रशिक्षण शुरू होगा।

जिसके लिए जिले के बेरोजगार युवक-युवतियां संस्थान में पंजीयन करा सकेंगे। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 6 दिन तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।