- Hindi News
- जिला परिषद सदस्य के सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त
जिला परिषद सदस्य के सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त
जालोरजिला परिषद के सदस्य का चुनाव लड़ने वाले सात उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त की गई हैं। जिला परिषद सदस्य चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-के तहत जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के चुनाव के दौरान प्राप्त कुल वैध मतों के 1/6 भाग से कम वोट मिलने से 7 उम्मीदवारों की प्रतिभूति राशि जब्त की गई हैं।
इनकीहुई जमानत राशि जब्त
जिलापरिषद के वार्ड 13 (सामान्य) से बहुजन पार्टी के ललित कुमार निर्दलीय अरविंद कुमार, वार्ड 14 (सामान्य महिला) से निर्दलीय गीता, (अन्य पिछड़ा वर्ग) से निर्दलीय प्रेमाराम मोहनलाल, वार्ड 17 (अन्य पिछड़ा वर्ग) से निर्दलीय जोराराम पुत्र अंबाराम तथा वार्ड 18 (सामान्य) निर्दलीय फरीद मोहम्मद की जमानत राशि प्राप्त कुल वैध मतों के 1/6 भाग से कम होने के कारण जब्त की गई हैं।