पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 96 की बजाय 120 घंटे में हो रही है जलापूर्ति

96 की बजाय 120 घंटे में हो रही है जलापूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6 से 8 घंटे तक रोजाना हो रही बिजली कटौती से पेयजल सौर्सेज पर करीब 6 से 8 लाख लीटर तक पानी की उपलब्धता में आई कमी

भास्करन्यूज | जालोर

जिनसौर्सेज से पानी लेकर जलदाय विभाग जालोर में पेयजल सप्लाई करता है, वहां बिजली कटौती के कारण पानी का दोहन जरूरत के अनुसार नहीं हो पा रहा है। पाली की कम उपलब्धता के कारण जो पानी की सप्लाई 96 घंटे के अंतराल में होनी चाहिए, उसके लिए अब 120 घंटे या उससे ज्यादा समय तक लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत से शहरवासी परेशान है। जलदाय विभाग के पेयजल सौर्सेज पर रोजाना 6 से 8 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। जिससे पानी की उपलब्धता में कमी आई है। इससे लोगों को शैड्यूल के अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को टैंकरों से पानी की सप्लाई करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार शहरी पेयजल आपूर्ति के लिए 33 ट्यूबवैल है,ज्यादातर ट्यूबवैल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित है तथा बिजली कटौती का असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा होने से ट्यूबवैलों से पानी की उपलब्धता में कमी आई है, जिसका सीधा असर जलापूर्ति पर हो रहा है।

जालोर. जलापूर्तिका शैड्यूल बिगड़ने से पानी के लिए इंतजार बढ़ा है। पानी की सप्लाई के लिए लोगों को टैंकर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। भास्कर

रोजाना 8 लाख लीटर पानी की कमी

विभागीयजानकारी के अनुसार एक ट्यूबवैल से प्रति घंटा 1 से 1.25 लाख लीटर पानी उपलब्ध होता है। अभी ग्रामीण अंचल में 6 से 8 घंटे तक रोजाना बिजली कटौती हो रही है। इधर जिला मुख्यालय पर पानी की सप्लाई के लिए अधिकतर सौर्सेज ग्रामीण क्षेत्र से है, ऐसे में बिजली कटौती का सीधा असर जलापूर्ति पर हा़े रहा है। लगातार हो रही बिजली कटौती से रोजाना करीब 6 से 8 लाख लीटर तक पानी की उपलब्धता में कमी आई है। जिसके कारण शेड्यूल प्रभावित हुआ है।

आपूर्तिका मुख्य स्रोत

शहरमें होने वाली जलापूर्ति शहर से 40 किलोमीटर दूर स्थित कुआबेर सोर्स पर निर्भर है। कुआबेर में कुल 8 ट्यूबवैल है, जिससे शहर को करीब 50 प्रतिशत पानी मुहैया होता है। इसी तरह रणछोड़नगर में बने 17 ट्यूबवैल भी से भी पानी लिया जाता है।

96 घंटे में आपूर्ति के लिए चाहिए 28 लाख लीटर पानी

विभागीयजानकारी के अनुसार शहर में 96 घंटों में एक बार जलापूर्ति का शेड्यूल है। यह शैड्यूल जलदाय विभाग के सौर्सेज