- Hindi News
- जोधपुर के प्रदीप हनुमानगढ़ के राजेंद्र रहे प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट
जोधपुर के प्रदीप हनुमानगढ़ के राजेंद्र रहे प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट
छहदिवसीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूली राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को स्टेडियम मैदान में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने पर 19 वर्ष वर्ग में जोधपुर के प्रदीप 17 वर्ष वर्ग में हनुमानगढ़ के राजेंद्र को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। समापन समारोह में एसपी विनीत कुमार, जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड चेयरमैन मोहन पाराशर, ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र बालू, उद्यमी रामकिशन चौधरी, बीकानेर निदेशालय के प्रतिनिधि आत्माराम भादू, शिवलाल श्रृंगी, भगवतीप्रसाद एडीईओ भैराराम चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ग्रेनाइट उद्यमी सुरेश चौधरी की ओर से खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एसपी विनीत कुमार ने मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद राउमावि शहरी की ओर से स्वागत गीत भला पधारया म्हारा प्यारा पावणा की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता सचिव जगदीशप्रसाद दवे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए भामाशाह तथा सहयोगियों निर्णायकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने राजस्थानी पैरोडी गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। फारुख शेख दीवाना ने कभी अलविदा ना कहना विदाई गीत गाकर पांडाल में उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद अतिथियों की ओर से विजेता, उपविजेता तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
खेलमें टीम वर्क की अहम भूमिका : विनीत : एसपीविनीत कुमार ने टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब जीतने वाली टीमों के खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि इस खेल में टीम वर्क की अहम भूमिका होती है। जालोर नागरिक बैंक चेयरमैन मोहन पाराशर ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए हारने वाली टीमों के खिलाडिय़ों को निराश नहीं होने की बात कही। इसके बाद अतिथियों की ओर से ध्वजातरण कर प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा की गई। एडीईओ भैराराम चौधरी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी अंबिकाप्रसाद तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मधुसूदन बागरानी, सुमतिचंद मेहता, पदमाराम चौधरी, अनिल शर्मा, प्रभुदान राव, त्रिभुवन पुरोहित, दिनेश भट्ट, लालसिंह सांखला, शिवदत्त आर्य चंदनसिंह चंपावत सहित खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक