पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर्स ने लिया शहर के सुनियोजित विकास का संकल्प

इंजीनियर्स ने लिया शहर के सुनियोजित विकास का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले भर के इंजीनियर्स ने कार्यक्रम में की शिरकत

भास्करन्यूज | जालोर

देशके महान इंजीनियर भारत र| डॉ. विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस इंजीनियर्स डे के रूप में रतनपुरा रोड स्थित शंकर वाटिका में समारोहपूर्वक मनाया गया, जिसमें जिले भर के विभिन्न अभियांत्रिक विभागों के अभियंताओं ने भाग लिया। इस मौके पर एकत्रित हुए इंजीनियर्स ने शहर के सुनियोजित विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पीएचईडी के सेवानिवृत्त अभियंता एमबी जैन, डिस्कॉम एसई एमएल मेघवाल, पीडब्ल्यूडी एसई जेआर जीनगर, पूर्व एक्सईएन आरआर अग्रवाल, लक्ष्मणराम सुंदेशा, ग्रेनाइट उद्यमी मदनराज बोहरा वेदपाल मदान अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉॅ. विश्वेश्वरैया की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस दौरान एक्सईएन आरके सेठ, पदमाराम चौधरी, लक्ष्मणराम सुंदेशा ने ने डॉॅ. विश्वेश्वरैया की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान 15 प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित होने वाले सहायक अभियंता शांतिलाल सुथार, रमेश कुमार सिंगाडिय़ा कैलाश कुमार जीनगर तथा भामाशाहों का भी अतिथियों की ओर से सम्मान किया गया। एक्सईएन डीआर माधव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

जालोर. इंजीनियर्सडे पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि और इंजीनियर्स