पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर का ताला तोड़ नकदी सामान ले गए चोर

घर का ताला तोड़ नकदी सामान ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. शहरके रतनपुरा मार्ग स्थित जलंधरनाथ कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक रेवतसिंह पुत्र धूड़सिंह राजपूत ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया कि सोमवार रात को वह अपने पिता से मिलने सरकारी आवास पर गया हुआ था। इस दौरान रतनपुरा मार्ग स्थित जलंधरनाथ कॉलोनी में उसका मकान सूना पड़ा था। सवेरे जब वह पुन: घर पहुंचा तो उसके घर का पीछे का दरवाजे का ताला दरवाजा टूटा हुआ था। मकान के अंदर पहुंचा तो घर का सामना बिखरा पड़ा था। साथ ही घर के अंदर से दो रसोई गैस सिलेंडर, एक टेप रिकार्डर और 20 हजार रुपए नगदी समेत घरेलू सामान चोर चुरा ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही मामले की जांच शुरू की।

जालोर. चोरीके बाद बिखरा पड़ा सामान।