पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की वारदातों के खुलासे की मांग

चोरी की वारदातों के खुलासे की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागरा थानान्तर्गत सांथू गांव में दो तीन माह में हुई चोरियों की वारदातों के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि गांव में सिलसिलेवार चोरियां हुई, जिसके बाद बागरा थाने में मामले दर्ज हुए, लेकिन उसके बाद पुलिस ने मामलों में सही तरीके से जांच नहीं की, जिसके कारण चोरियों का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने चोरी की वारदातों के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।