सांड के हमले से पशुपालक घायल
बालवाड़ा. निकटवर्तीथलुंड़ा सरहद में पशुओं को चराते व्यक्ति पर आवारा सांड ने हमला कर घायल कर दिया। मंगलवार दोपहर साढे तीन बजे एक खेत में थलुंड़ा निवासी कानसिंह पुत्र हडमतसिंह राजपूत पशुओं को चरा रहा था। इस दरम्यान एक आवारा सांड ने अचानक उसे सींग मार घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से उसे मांडवला पीएचसी लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जालोर रेफर कर दिया।