एनसीसी केडेट्स ने किया पौधरोपण
जालोर. राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में एनसीसी केडेट्स की ओर से पौधरोपण किया गया। एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर अमिताभ राजपुरोहित ने बताया कि कार्यवाहक प्राचार्य पीआर चौधरी छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित के नेतृत्व में केडेट्स ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी डॉ. दिनेश हंस, अरविंदसिंह, जितेंद्रसिंह लक्ष्मण सहित केडेट्स उपस्थित थे।
जालोर. ओजोन दिवस पर पीजी कॉलेज में पौधरोपण करते एनसीसी कैडेट्स।