गोरखनाथ मंदिर के महंत को दी श्रद्धांजलि
जालोर. गोरखनाथमंदिर पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ के देवलोक होने पर हिंदू युवा परिषद जालोर के सदस्यों की ओर से तिलक द्वार स्थित रामदेव मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। परिषद के जिला महामंत्री प्रवीणनाथ गोस्वामी ने बताया कि महंत ने हिंदू समाज में फैली सामाजिक बुराइयों की समाप्ति के लिए प्रयास किए। इस दौरान उपस्थित सदस्यों की ओर से दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समाजसेवी बंशीलाल सोनी, प्रकाश राव, अर्जुनसिंह पंवार, मांगीलाल जीनगर, कैलाशनाथ गोस्वामी, प्रकाश नागर, अंबेश सोनी, दशरथसिंह भीखाराम प्रजापत सहित परिषद सदस्य उपस्थित थे।
जालोर. गोरखनाथ मंदिर महंत अवैद्यनाथ के देवलोक होने पर तिलक द्वार स्थित रामदेव मदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।