कनिष्ठ अभियंताओं की अनदेखी पर जताया रोष
बिजलीइंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ जोधपुर डिस्कॉम के सदस्यों ने राज्य के विद्युत निगमों के कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं की अनदेखी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर राजन विशाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि विद्युत निगमों की समन्वय समिति की बैठक में 20-30 वर्षों से कार्यरत डिग्री डिप्लोमाधरी कनिष्ठ अभियंताओं के अनुभवों का अपमान उपेक्षा की गई है जिसके चलते कई कनिष्ठ अभियंता अपने सेवाकाल में बिना एक भी पदोन्नति लिए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कनिष्ठ अभियंताओं की नियमित पदोन्नति करने तथा पे-ग्रेड में सुधार सहित विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर एसोसिएशन जिला सचिव भरत देवड़ा, आरके सेठ, प्रकाश चौधरी, लोकेश जांगिड़, हेमंत संकलेचा, एनएल सुथार, राहुल मीणा, प्रवीण परिहार, प्रभात कुमार, कोमल कुमारी सोनाली केशरी सहित एसोसिएशन से जुड़े इंजीनियर उपस्थित थे।