नीलेश सोनी बने गरबा मंडल के अध्यक्ष
जालोर. नवदुर्गागरबा मंडल मालीवाड़़ा के मंगलवार को चुनाव आयोजित हुए जिसमें सर्वसम्मति से नीलेश सोनी को अध्यक्ष बनाया गया। मंडल सचिव निखिल सोनी ने बताया कि मंडल कार्यकारिणाी में महावीर सैन उपाध्यक्ष रूपक सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में हर वर्ष की भांति इस बार भी नवरात्रि में गरबा आयोजन का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर देवेंद्र सोनी, सुरेश सोनी, सोनू रामचंदानी मनोहर सैन सहित मंडल सदस्य उपस्थित थे।