पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय को मर्ज नहीं करने की मांग

विद्यालय को मर्ज नहीं करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. बागरागांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राबाउमावि बागरा को अन्य विद्यालय में मर्ज नहीं करने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि उक्त स्कूल को राउमावि बागरा में मर्ज कर दिया गया है जिससे गांव की बालिकाओं को 1 किलोमीटर दूर आने-जाने में परेशानी के साथ उनकी शिक्षा पर भी असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने बालिकाओं केे हित शिक्षा में व्यवधान नहीं पड़ने को ध्यान में रखते हुए विद्यालय मर्ज नहीं करने की मांग की। इस अवसर पर मांगीलाल, हड़मताराम, रमेश, हरिराम, तगाराम, नैनाराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।