- Hindi News
- प्रशिक्षणार्थियों ने ली स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ
प्रशिक्षणार्थियों ने ली स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ
जालोर. स्वदेशीजागरण मंच के तत्वावधान में चल रहे स्वदेशी सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ ली। संस्थान के संचालक जितेंद्र श्रीमाली ने कहा कि वैश्वीकरण के युग में कई नामी विदेशी कंपनियां भारत में अपने उत्पाद फैला रही है जिससे देश में पारंपरिक रूप से काम लिए जाने वाले उत्पाद लुप्त हो रहे हैं। संस्थान में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण ले रहे 50 शहरी ग्रामीण विद्यार्थियों ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ दिलवाई। इस दौरान मंच के जिला संयोजक डॉ. दीपक श्रीमाली उपस्थित थे।