मीना मंच की प्रतियोगिताओं का आयोजन
जालोर. राउप्राविबिछावाड़ी में सोमवार को नोडल स्तरीय मीना मंच की सामान्य ज्ञान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तीन विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक हीराराम रेड्डी ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, नीता द्वितीय राजकंवर तीसरे स्थान पर रही। वहीं निबंध प्रतियोगिता में सीमा ने प्रथम, दीपक कंवर ने द्वितीय संगीता कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जिन्हें अतिथियों की ओर से पुरस्कृत किया गया। अतिथि राउमावि सांकरणा प्रधानाचार्य श्यामसुंदर सोलंकी ने अपने संबोधन में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अधिकाधिक बालिकाओं को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र बोहरा ने किया। इस अवसर पर मीना मंच प्रभारी तरुणा रामावत, गोविंदलाल डाभी, छगनलाल गर्ग, संध्या भंडारी सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।