पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में लेखाकारों की समस्याओं पर चर्चा की

बैठक में लेखाकारों की समस्याओं पर चर्चा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन जालोर की वार्षिक बैठक खोड़ेश्वर महादेव मंदिर जाविया में जिलाध्यक्ष कानाराम परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संरक्षक ईश्वरलाल शर्मा ने बताया कि बैठक में 1 जनवरी 2014 के बाद में नियुक्त कर्मचारियों को पेंशन परिलाभ दिलाने, लेखाकर्मियों को केंद्र के समान ग्रेड देने सहित लेखा संवर्ग संबंधी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ललित दवे ने एसोसिएशन की गतिविधियों संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव रोहिताश्व कुमार ने किया। बैठक में कोषाधिकारी दशरथ सोलंकी, वरिष्ठ लेखाधिकारी पुरुषोत्तम पोमल, कानाराम प्रजापत, मगनलाल परिहार, चंपालाल जीनगर, मोतीलाल, ओमप्रकाश राठी, सुरेश टेलर, अर्जुनसिंह लक्ष्मीनारायण दवे सहित विभिन्न विभागों के लेखाकर्मी उपस्थित थे।