पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में सात सौ परिवारों का नामांकन

शिविर में सात सौ परिवारों का नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुडा बालोतान

निकटवर्तीवलदरा गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में भामाशाह नामांकन शिविर के दौरान वलदरा, मूलेवा रूढ़माल की ढाणी के ग्रामीण परिवारों के सदस्यों ने नामांकन करवाया। सोमवार को भामाशाह योजना ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी एसडीएम रामचंद्र गरवा की अध्यक्षता एवं सीडीपीओ शोभा चारण सरपंच आदाराम मेघवाल की मौजूदगी में आयोजन हुआ।

एसडीएम रामचंद्र गरवा ने बताया कि वलदरा गांव के शिविर में वलदरा, मूलेवा रूढ़माल की ढाणी गांव के 9 वार्डों में निवासरत परिवारों में से करीब सात सौ से अधिक परिवारों के सदस्यों का नामांकन किया गया। शिविरों में रोजाना दो वार्डों के परिवारों के सदस्यों का ही नामांकन किया जा रहा है। जिससे भीड़ भाड़ कम होने के साथ ग्रामीणों को नामांकन करवाने में भी आसानी हो रही है।

बालवाड़ा.डांगरागांव में भामाशाह आधार कार्ड योजना के तहत राजीव गांधी सेवा केंद्र में शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी एसडीएम संजयकुमार वासु, विकास अधिकारी कुलवंत कालमा तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनरूपाराम चौधरी की मौजूदगी में हुआ।

नामांकन एजेंसी प्रभारी संजय जैन बताया कि सरकार की ओर से अग्रिम दल के गंाव में नहीं पहुंचने के कारण शिविर के पहले दिन 70 परिवारों का नामांकन तथा 40 आधार कार्ड का नामांकन हो पाया। इसी प्रकार ओडवाड़ा गांव में भी रायथल मार्ग स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर भामाशाह शिविर आहोर तहसीलदार शंकराराम की मौजूदगी में आयोजित हुआ। शिविर के पहले दिन जालोर एसडीएम हरफूल पंकज ने आकस्मिक निरीक्षण किया। शिविर में कुल 199 परिवारों का नामांकन 70 आधार कार्ड नामांकन किया गया।

> गुडा बालोतान. वलदरा गांव में आयोजित भामाशाह शिविर में नामांकन के लिए पहुंचे ग्रामीण। फोटो|भास्कर