पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर्स पटवारी की नियुक्ति की मांग

डॉक्टर्स पटवारी की नियुक्ति की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. ग्रामपंचायत आकोली के ग्रामीणों ने चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर पीएचसी पर डॉक्टर, मेल नर्स एएनएम तथा गांव में पटवारी लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स के अभाव में पिछले 2 सालों से पीएचसी बंद पड़ी है तथा इस संबंध में रात्रि चौपाल तथा सुगम समाधान में शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को मजबूरन निजी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर उपचार करवाना पड़ रहा है। वहीं वर्ष 2009 से पटवारी प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण काम के लिए ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है। इस दौरान मोटाराम, हीरालाल रेबारी, परबतसिंह, जोराराम, रुपाराम, शांतिलाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।