1500 मीटर दौड़ में दिनेश अव्वल
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झाब की बेटियों ने दिखाई प्रतिभा
गुडा बालोतान. कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में स्थानीय राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के तत्वाधान में आयोजित हो रही 59 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के (17-19 वर्ष) छात्रा वर्ग की एथेलिटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को लंबी ऊंची कूद, 5 हजार मीटर सौ मीटर फाइनल दौड़, गोला तश्तरी फेंक प्रतियोगिताएं हुई।
प्रतियोगिता आयोजक सचिव अनु चौधरी ने बताया कि 17 वर्ष छात्रा वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में राउमावि झाब की सूकी कुमारी ने प्रथम, रामावि अगवरी की सौरभ ने द्वितीय कंचन कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 19 वर्ष की गोला फेंक प्रतियोगिता में भैसवाड़ा आवासीय राउमावि की चंद्रमुखी मीना ने प्रथम, राउमावि झाब की पवनी कुमारी ने द्वितीय जालोर पब्लिक स्कूल सी. सै. जालोर की तरन्नुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष की लंबी कूद में डूडसी की डिंपल ने प्रथम, वाड़ा भाडवी की सुंदर कुमारी ने द्वितीय राबामावि गुड़ाबालोतान की चेतना कुमारी ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह 19 वर्ष की लंबी कूद में भैसवाड़ा आवासीय राउमावि की सरोज कुमारी ने प्रथम, राबामावि गुड़ाबालोतान की काजल कुमारी सांकरना की सौरभ कुमारी ने द्वितीय एवं जालोर पब्लिक स्कूल सी. सै. जालोर की प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष की पांच हजार मीटर दौड़ में वाड़ा भाडवी की संगीता ने प्रथम, झाब की सूकी कुमारी ने द्वितीय भैसवाड़ा आवासीय राउमावि की शिमला तीसरे स्थान पर रही। 19 वर्ष की सौ मीटर फाइनल दौड़ में कोटड़ा की रेखा ने प्रथम, भैसवाड़ा की सरोज ने द्वितीय ललिता गर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्ष तश्तरी फेंक में चन्दा कुमारी रामावि थांवला प्रथम, इंद्रा कुमारी वाड़ा भाडवी द्वितीय ममता कुमारी आवासीय भैसवाड़ा तृतीय रही। 19 वर्ष तश्तरी फेंक में छगनी कुमारी झाब ने प्रथम, गुडिय़ा कुमारी आवासीय भैसवाड़ा ने द्वितीय दीपिका कुमारी ने तृतीय स्थान पाया। 17 वर्ष ऊंची कूद में झाब की रमिला ने प्रथम, रामावि पावटा की उर्मिला कंवर ने द्वितीय वाड़ा भाडवी की निरमा ने तीसरा स्थान पाया। 19 वर्ष की ऊंची कूद में आहोर की संगीता राणा ने प्रथम, आवासीय भैसवाड़ा की गुडिय़ा कुमारी राबामावि गुड़ाबालोतान की नर्मदा कुमारी ने द