- Hindi News
- पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
जालोर| पंचायतीराज संस्थाओं को हस्तांतरित की गई गतिविधियों के बेहतर कार्य निष्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना चलाई जाएगी। इसको लेकर जिला स्तरीय पंचायत मूल्यांकन समिति के सदस्यों एवं विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पंचायतीराज संस्थाओं को हस्तांतरित की गई गतिविधियों, कोष एवं कार्मिकों की स्थिति तथा बेहतर कार्य निष्पादन को प्रोत्साहित करने के उदृेश्य से पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना क्रियान्वित की जा रही है जिसके तहत राज्य की एक जिला परिषद, जिले की दो पंचायत समितियों एवं पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय पंचायत मूल्यांकन समिति के सदस्यों एवं विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
सीईओ चौधरी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 30 सितंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा 10 अक्टूबर तक निरीक्षण दलों का गठन एवं प्रशिक्षण होगा। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार प्रश्नावलियां ऑनलाइन जिला स्तरीय समिति को भिजवाई जाएगी जहां से निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति को भेजा जाएगा।